Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या के मामले में नाबालिग गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 अप्रैल : सीआईए वन पुलिस टीम ने होली के दिन किशनपुरा में कॉलोनी निवासी अरूण की चाकू व ईट से वार कर हत्या करने के मामले में और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को शुक्रवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में अब तक दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। पुलिस ने गत दिनों आरोपी सन्नी निवासी धीवर पटना बिहार हाल किशनपुरा और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने मामले में फरार चल रहे आरोपी चिंटू, एक नाबालिग और दो अन्य के साथ मिलकर अरूण की हत्या करना स्वीकारा था। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ था फरार आरोपी चिंटू की गत फरवरी माह में अरूण के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन और आरोपी सन्नी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।

यह है मामला:
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी में किशनपुरा निवासी अशोक पुत्र शामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा अरूण 4 मार्च की शाम करीब 6:10 बजे अपने दोस्त पिंडी के साथ शमशान रोड की तरफ जा रहा था। गुप्ता फैक्टरी के पास पहुंचे तो चिंटू, अजय और मिंटू ने अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोककर अरूण पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से अरूण पर वार किए। अरूण को काफी चोटे आई और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। राहगीर अरूण को उठाकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। उन्होंने अरूण को पानीपत में ही एक नीजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अशोक की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190, 191(3), 126, 115 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। हमले में घायल अरूण की बीते 11 मार्च बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में बीएनएस की धारा 118(1), 103(1) इजाद कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी।

Comments


Leave a Reply