Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की ई-रिक्शा के साथ आरोपी गिरफ्तार .

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 अप्रैल 2022, चोरी की ई-रिक्शा के साथ आरोपी गिरफ्तार. सीआईए-थ्री पुलिस ने एक सप्ताह पहले चोरी हुई ई-रिक्शा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय उर्फ बिल्ली पुत्र मुकेश निवासी महादेव कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। आरोपी विजय का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी करीब दो महिने पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी टीम शनिवार देर साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संजय चौक के नजदीक सनौली रोड पर संद्विगध किस्म का एक युवक ई-रिक्शा लेकर घूम रहा है। युवक के पास उक्त ई-रिक्शा चोरी के होने की संभावना। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान विजय उर्फ बिल्ली पुत्र में मुकेश निवासी महादेव कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त ई-रिक्शा एक सप्ताह पहले सुखदेव नगर में एक दुकान के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा।

चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में धर्मपाल पुत्र तुलसी दास निवासी पूरेवाल कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। धर्मपाल ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी ई-रिक्शा को दीपक पुत्र चंद्र पाल निवासी जावा कॉलोनी पानीपत को किराये पर चलाने के लिए दी हुई थी। दीपक ने 9 अप्रैल की रात ई-रिक्शा को सुखदेव नगर में बिकानेरी दुकान के पास खड़ी की थी। सुबह देखा तो ई-रिक्शा नही मिली। अज्ञात चोर ई-रिक्शा को चोरी कर ले गए। धर्मपाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गिरफ्तार आरोपी विजय से की गई पुलिस पूछताछ में सामने आया आरोपी चोरी के एक अन्य मामले में जेल में बंद था करीब दो महिने पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपी विजय नशा करने का आदी है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चोरी की ई-रिक्शा को बेचने की फिराक में शनिवार देर साय ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। गिरफ्तार आरोपी विजय के कब्जे से चोरी की उक्त ई-रिक्शा बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments