कन्फेक्शनरी की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियो को काबू किया
BOL PANIPAT : 31 जनवरी 2022, पिस्तौल के बल पर कन्फेक्शनरी की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियो को वारदात के महज 24 घंटे के दौरान ही काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की पहचान आकाश निवासी हरिनगर व अजय निवासी खुखराना पानीपत के रूप में हुई।
थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया दिल्ली पैरलल नहर पर फ्लेट्स के पास स्थित कन्फेक्शनरी की एक दुकान पर शनिवार की साय पिस्तौल के बल पर हुई लूट की वारदात को थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने महज 24 घंटे के दौरान ही सफलता पूर्वक सूलझाते हुए दो आरोपियो को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियो की पहचान आकाश पुत्र अबदुल निवासी हरिनगर व अजय पुत्र सतीश निवासी खुखराना पानीपत के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया लूट की उक्त वारदात की सूचना मिलते ही आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। पुलिस टीम ने रविवार साय गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देते हुए हरिनगर से आरोपी आकाश व अजय को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो दोनो ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पुछताछ करने, वारदात में प्रयोग अवैध देसी पिस्तौल व लूटी गई नगदी बरामद करने व वारदात में शामिल रहे फरार इनके साथी के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार आरोपी आकाश व अजय को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया थाना पुराना औधोगिक में शशि पुत्र रणबीर निवासी शांति नगर पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की उसकी दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर फ्लेट्स के पास कन्फेक्शनरी की दुकान ने 29 जनवरी की साय दुकान पर तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए। उनमे से एक युवक बाइक पर बैठा रहा दो युवक दुकान के अंदर आए और सिगरेट मांगने लगे। उसने सिगरेट का नाम पुछा तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर छाती पर लगा दी और कहने लगा जो कुछ तेरे पास है निकाल कर दे। उसने बचाव करते हुए आरोपी की पिस्तौल को एक तरफ करते हुए आरोपी की गर्दन पकड़ ली। इसी दोरान उसके दूसरे साथी ने पिस्तौल निकाल उसकी सातल में गोली मार दी। वही बाइक पर बैठे युवक ने दुकान में आकर गल्ले से पैसे निकाल लिए। इसी दोरान उसके फोन पर दोस्त प्रवीन का फोन आ गया। उसने प्रवीन को वारदात बारे बताया तो प्रवीन ने कहा वह सहायता के लिए पहुंच रहा है। तीनो आरोपी उसका मोबाइल फोन व गल्ले से करीब 2हजार रूपए निकाल कर फरार हो गए। थाना पुराना औधोगिक पुलिस ने शशि की शिकायत पर तुरंत आरोपियों के खिलाफ लूट सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के पर्यास शुरू कर दिए थे।

Comments