Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


30 मई से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

By LALIT SHARMA , in Politics SPORTS , at May 27, 2023 Tags: , , , , ,

पानीपत के पूर्व विधायक स्वर्गीय फतेह चंद की पुण्यतिथि पर हो रहा है एफसीवी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन.

BOL PANIPAT :- शनिवार को पानीपत के मॉडल टाउन के टाउनशिप क्लब में पानीपत के शहरी विधायक प्रमोद विज द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था, विधायक ने वार्ता को संबोधित करते हुए पत्रकारों को जानकारी दी कि 30 मई को पूज्य बाबू जी स्व. फतेहचंद विज की पुण्यतिथि है| इस अवसर पर उनकी स्मृति में शिवाजी स्टेडियम में एक Day- Night Cricket Tournament का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पानीपत शहरी विधानसभा एवं पानीपत जिले की 32 टीमें सहभागिता करेंगी | इन 32 टीमों में प्रयास किया गया है कि पानीपत के हर क्षेत्र के युवाओं का प्रतिनिधित्व हो, साथ ही हर वर्ग के लोगों को खेलने का अवसर प्राप्त हो, जैसे कि खेलने वाले प्रोफेशनल खिलाड़ी, शासकीय एवं निजी क्षेत्र में काम करने वाले युवा अपने क्षेत्र में छोटी-छोटी टीम बनाकर खेलने वाले खिलाड़ी, साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मिलित करने का प्रयास किया गया है|

प्रतिभागियों का मनोबल थोड़ा बढ़े, इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ये निर्णय लिया गया है कि विजेता को 1 लाख रुपये सम्मान राशि एवं उप विजेता को 51 हजार प्रोत्साहन राशि दिए जाएंगे | सभी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन के रूप में मेडल्स एवं स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे |
आप सभी को बताना चाहता हूँ कि पूज्य बाबू जी का सपना था कि पानीपत के युवा तरुणाई खेलों में क्षेत्र का नाम प्रदेश एवं देश में रोशन करें एवं खेल के माध्यम से उद्योग व्यापार के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाएं| आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल नीति एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खेल योजनाओं का परिणाम देख सकते है कि आज देश और प्रदेश का युवा खेल में अपना भविष्य तलाशता है और खेल के माध्यम से देश के लाखों युवाओं को रोजगार का माध्यम प्राप्त हुआ है |
पानीपत में भी खेलने वाले खिलाड़ियों को खेल का बेहतर मंच मिले, इसके लिए 30 मई से इस 15 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है | वही विधायक ने पत्रकारों से आगे बात करते हुए कहा कि आप सभी इस 15 दिवसीय खेल प्रतियोगिता में निरंतर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहें, इस हेतु आज मैं इस प्रेस वार्ता के माध्यम से आप सभी को सादर आमंत्रित करता हूँ | वही सांसद संजय भाटिया ने कहा कि एफसीवी क्रिकेट टूर्नामेंट पानीपत की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा एवं इस मंच से निकलकर आए खिलाड़ी देश ही नहीं विदेश मे भी पानीपत का परचम लहराएगे. मैं क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों को बधाईयाँ देता हूँ.

Comments