एबीवीपी पानीपत ने शिक्षा संबंधित समस्याओ को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
BOL PANIPAT : हरियाणा मे छात्र संघ चुनाव, गिरते शैक्षणिक स्तर, चिराग योजना, शैक्षणिक संस्थान मे रिक्त पद व अन्य शिक्षा संबंधित समस्याओ को लेकर एबीवीपी पानीपत ने मुख्यमंत्री हरियाणा को संबोधित ज्ञापन उपयुक्त पानीपत को ज्ञापन सौंपा।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पानीपत ने सम्पूर्ण हरियाणा में शिक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम उपायुक्त पानीपत को ज्ञापन सौंपा।
एबीबीपी के जिला संयोजक नमन भारद्वाज के नेतृत्व में आज लघु सचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। भारद्वाज ने बताया कि राज्य में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव कराए जाए,
यदि हरियाणा सरकार इस वर्ष छात्र संघ चुनाव नहीं करवाती है तो अभाविप हरियाणा छात्र संघ बहाल कराने के लिए पूरे प्रांत भर के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में सरकार विरोधी अभियान चलाएगी।

आगे पानीपत नगर मंत्री राहुल तंवर ने बताया कि हरियाणा के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सभी प्रकार के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए ताकि विद्यार्थीयो को उचित शिक्षा प्राप्त हो सकें।
तंवर ने कहा की चिराग योजना में सर्वप्रथम पारदर्शिता का अभाव नजर आता है और शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसलिए इस योजना को तत्काल प्रभाव से बन्द किया जाए।
वर्ष 2018 के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में डीएड के प्रवेश प्रतिबंधित किए गए हैं परन्तु दूसरी तरफ निजी करण को बढ़ावा देते हुए निजी संस्थानों में अभी भी डीएड कोर्स धड़ल्ले से करवाए जा रहे हैं। डाइट की संकल्पना और गठन शिक्षा में गुणवत्ता लाने और शिक्षकों के शिक्षण और बेहतर बनाने व सेवाकालीन और सेवा पूर्ण प्रशिक्षण करवाने के उद्देश्य से की गई थी । आज लगभग 4 वर्षो से डाइट सफेद हाथी बनी हुई है, इतना बड़ा आधारभूत ढांचा नाकारा हो गया है। इनमें पुनः डीएड कोर्स प्रारम्भ किए जाएं और जिस उद्देश्य से डाइट की स्थापना हुई थी उसे पूर्ण किया जाए।
डाइट में छात्राएं कम फीस में पढ़ती थी जिन्हें अब मोटी फीस देकर शिक्षा प्राप्त करनी पड़ रही है या वंचित रहना पड़ रहा है जो सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रभावित कर रहा हैं। छात्र नेत्री तन्वी ने बताया कि लाकडाऊन के दौरान बंद हुई महिलाओं के लिए पिंक बस सुविधा को पुनः पूरे प्रदेश में शुरू किया जाए। हरियाणा सरकार जल्द से जल्द इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी परिषद की मांग को पूरा करें। नहीं तो पूरे प्रदेश मे विद्यार्थी परिषद सरकार विरोधी अभियान को विश्वविद्यालय महाविद्यालय स्तरों पर चलाएगी और सरकार को उसका छात्र विरोधी चेहरा दिखाएगी
इस अवसर पर वैभव सैनी, दीपांशु, अनुराग, साहिल,, साहिल मान, गगन विर्क, करण विर्क, तन्वी, तनु, सिमरन, राहुल,आदि मौजूद रहे।

Comments