Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 सितंबर : एंटी एक्सटॉर्शन सेल पुलिस टीम ने मनाना मोड़ पर एक युवक को चोरी की स्प्लेंडर बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हथवाला निवासी अमल उर्फ झबरी के रूप में हुई है।

एंटी एक्सटॉर्शन सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर मनाना मोड़ पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की। बाइक के कागजात मांगने पर वह बहानेबाजी करने लगा। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बाइक 11 सितंबर को हथवाला गांव में एक चौपाल के पास से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की वारदात के संबंध में थाना समालखा में फूल सिंह पुत्र मांगेराम निवासी कारकौली की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply