शहीद दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा :- अरमान कोहली
BOL PANIPAT : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पानीपत इकाई द्वारा शहीद दिवस के उपलक्ष्य में 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की आजादी के लिए 23 मार्च 1931 को अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को नमन किया गया । तिरंगा यात्रा एसडी कॉलेज से लेकर लघु सचिवालय के शहीद स्मारक पर सम्पन्न की गई ।
यात्रा को हरी झंडी पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज , महापौर अवनीत कौर , एबीवीपी प्रदेश मंत्री सुमित जागलान व एसडी कॉलेज प्रधानाचार्य अनुपम अरोड़ा ने दिखाई। प्रमोद विज ने बताया कि आज से 91 साल पहले 23 मार्च 1931 को दमनकारी अंग्रेज सरकार के द्वारा मां भारती के वीर सपूतों भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव को एक साथ फांसी पर लटकाया गया था जिसे इन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते स्वीकार किया था ।
देश के युवाओं के लिये तीनों क्रांतिकारी प्रेरणा स्रोत बन गए। आज के हर एक युवा के दिल में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव बसते हैं। महापौर अवनीत कौर ने बताया विद्यार्थी परिषद हर बार महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करती है इसी को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को एकता के सूत्र में बांधने का काम कर रही है।

एबीवीपी प्रदेश मंत्री सुमित जागलान व प्रधानाचार्य अनुपम अरोड़ा ने कहा कि युवाओं ने बड़े जोश से यात्रा में भागीदारी की । पूरा शहर भारत माता की जय एवं भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे के नारो से गूंज उठा । इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करते है ।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में जिला संयोजक अरमान कोहली ,नगर मंत्री नमन भारद्वाज, नगर अध्यक्ष संगीता गुप्ता, जिला छात्रा प्रमुख भावना , जपनीत सिंह, राहुल तंवर ,वैभव सैनी,दीपक नैन,लीजा,रितिक,अनुराग,तरुण, नंदन, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comments