Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 नवम्बर 2023, आईए थ्री पुलिस टीम ने सनौली में बाईपास रोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शोएब अली निवासी गयूर निवासी बलवा शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव सनौली में अड्डा पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक टोल टैक्स की और से पैदल गांव सनौली की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सनौली से बाईपास पर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को सामने से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान शोएब अली पुत्र मोहम्मद गयूर निवासी बलवा शामली यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई जींस की पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको पिस्तौल रखने का शौक है। उसने उक्त अवैध देसी पिस्तौल शौक पूरा करने के लिए करीब 2 महीने पहले यूपी के शामली जिला के गांव अलीपुर निवासी अपने दोस्त से 3 हजार में खरीदा था।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी शोएब अली के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments