Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 फरवरी 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने तामशाबाद बंधा के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सावन निवासी नन्हेडा के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के सनौली रोड पर यमुना बंधा के पास मौजूद थी। तभी टीम को एक संदिग्ध किस्म का युवक यमुना बंधा की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।
पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सावन पुत्र जतन सिंह निवासी नन्हेडा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पजामी की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने उक्त अवैध देसी पिस्तौल गांव में गुड़ बेचने आए यूपी निवासी एक रेहड़ी वाले से 3 हजार रूपए में खरीदा था। बाद में दोस्तों में रौब दिखाने के लिये वह पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी सावन के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments