Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


खंडरा गांव के राजकीय स्कूल से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : मतलौङा (कविता) ,27 सितम्बर 2022, खंडरा गांव के राजकीय स्कूल में ताला तोड़कर बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना मतलौडा पुलिस ने मतलौडा में गोगामेडी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर्मपाल उर्फ मोनू व संजू निवासी रोजला जिला जीन्द के रूप में हुई।

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया सोमवार को गश्त के दौरान थाना मतलौडा पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म के दो युवक एक सप्लेंडर बाइक पर बैटरी रखकर गोगामेडी चौक के पास बैटरी को बेचने की फिराक में घूम रहे है। बैटरी चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर बाइक सवार दोनों आरोपी युवकों को काबू कर बैटरी बारे पूछताछ की तो दोनों बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बैटरी गांव खंडरा के राजकीय स्कूल से 25 सितम्बर की रात चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में स्कूल के प्राचार्य सुरेश देशवाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना मतलौडा में सुरेश देशवाल निवासी शांति नगर पानीपत ने 26 सितम्बर को शिकायत देकर बताया था कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंडरा में प्राचार्य के पद पर तैनात है। 25 सितम्बर की देर रात स्कूल के चौकीदार नीरज ने उनको स्कूल में चोरी होने बारे सूचना दी। सुबह स्कूल में जाकर देखा तो कमरे के दरवाजे पर लगी कुंडी कटी हुई थी। अज्ञात चोर स्कूल से 6 बैटरी चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना मतलौडा में चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर सुनील ने बताया गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक व चोरीशुदा एक बैटरी बरामद कर गहनता से पूछताछ करने व चोरीशुदा अन्य बैटरियां बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments