Thursday, March 5, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :22 सितम्बर 2023 , सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मतलौडा में अदियाना रोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कवि गांव के सज्जन पुत्र जगदीश के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मतलौडा में अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक अदियाना रोड से पैदल पैदल मतलौडा की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए अदियाना मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को सामने से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सज्जन पुत्र जगदीश निवासी कवि के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया उसको उक्त देसी पिस्तौल करीब 2 महीने पहले खेत में जाते वक्त रास्ते में पड़ा मिला था। देसी पिस्तौल को उठाकर वह घर ले गया। बाद में वह उक्त देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी सज्जन के खिलाफ थाना मतलौडा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments