अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 22 अक्तूबर 2024,सीआईए वन पुलिस टीम ने रिफाइनरी रोड पर पेप्सी पुल के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सरवेज उर्फ नोमान निवासी तिरवाडा शामली यूपी के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को सीआईए वन पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान रिफाइनरी रोड पर पेप्सी पुल के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी सरवेज उर्फ नोमान पुत्र जाहिद निवासी तितरवाडा कैराना शामली यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिले। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में यूपी के शामली जिला निवासी एक युवक से करीब 5 महीने पहले 7 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। सोमवार को आरोपी सरवेज अवैध देसी पिस्तौल को बेचने के लिए रिफाइनरी रोड पर ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। उसको सीआईए वन पुलिस ने अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments