Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या के मामले में नामजद फरार दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 31, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 अक्तूबर 2023, थाना पुराना औद्यागिक पुलिस ने अर्जुन नगर में विश्वास गिरी (47) की चाकू व दरात से हत्या करने के मामले में नामजद फरार चल रहे दो नाबालिग आरोपियों को सोमवार को काबड़ी रोड पर पुल के पास से गिरफ्तार किया।
थाना पुराना औद्यागिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को डिटेन करने के बाद सोमवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उन्हे बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि मृतक विश्वास गिरी के बेटे पंकज ने थाना पुराना औद्योगिक में शिकायत देकर बताया था कि वह मूल रूप से यूपी के कुशीनगर जिला के माधोपुर बुजुर्ग का रहने वाला है और हाल में अर्जुन नगर में किराये का कमरा लेकर पिता विश्वास गिरी के साथ रह रहा था। 8 सितम्बर को बाद दोपहर वह कमरे पर खाना खाने के लिए आया था। तब पड़ोसी ने उसको बताया था कि सामने मकान में रहने वाला अनुप व उसके साथ रहने वाले दो लड़के तुम्हारे को जान से मारने की बात कह रहे थे। शाम करीब 8 बजे वह काम से छुट्टी के बाद अर्जुन नगर में मकान मालिक के घर बताने के लिए गया। जहा पर उसने मकान मालिक के लड़के राहुल को बताया कि पड़ोसी उससे झगड़ा करने की फिराक में है। राहुल उसके साथ कमरे पर आया और पड़ोसी अनुप व दोनों लड़कों से बात कर समझाने लगा की वह उनके किरायेदारों से झगड़ा क्यो करते है। तभी अनूप व उन दानों लड़कों ने अपने दोस्त नीतीश के साथ मिलकर चाकू व सब्जी काटने वाले दरात से उसके पिता विश्वास गिरी व उस पर हमला कर दिया। मकान मालिक के बेटे राहुल ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसको भी चोट मारी। आरोपियों ने चाकू व दरात के वार कर उसके पिता विश्वास की हत्या कर दी। आरोपी उसकी तरफ मारने की लिए दोड़े तो वह भागने में कामयाब हो गया। उसको भी चोटे आई है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने 10 सितम्बर को आरोपी अनुप को पुराना औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी अनुप ने पूछताछ में बताया था कि उसको पड़ोसी पंकज का चरित्र ठीक नही लगता था। इसको लेकर वह पंकज से रंजिश रखने लगा था। 8 सितम्बर की देर शाम वह सब्जी काटने वाला दरात लेकर पंकज को मारने के लिए उसकी तरफ दौड़ा तो पंकज का पिता विश्वास गिरी व मकान मालिक का बेटा राहुल बीच में आ गया। उसने पंकज के पिता विश्वास गिरी की गर्दन, मुह व सिर पर दरात से कई वार कर दिए। झगड़े की आवाज सुनकर दो नाबालिग व दोस्त नितिश भी चाकू से लैस होकर वहा पर आ गए। वारदात के बाद वह सभी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोनी अनुप के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दरात बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश कर जहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments