पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल अशोक कुमार आईपीएस ने पानीपत पुलिस के अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक
-बैठक में अपराध, कानून एवं व्यवस्था व लंबित मामलों की समीक्षा कर थाना प्रबंधकों को दिए निर्देश, कहा पीड़ितों के साथ करें सभ्य व्यवहार, शिकायतों का करें समयबद्ध समाधान
BOL PANIPAT , 12 जून : पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल अशोक कुमार आईपीएस शुक्रवार को पानीपत पहुंचे। उनके पानीपत पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने स्वागत किया। जिला सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने व अपराध नियंत्रण के संबंध किए गए कार्यों के बारे पुलिस महानिरीक्षक महोदय को विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया।
पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार आईपीएस ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना व चौकी में आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुनकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है तथा यह तभी संभव है जब पुलिसकर्मी पीड़ितों के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं सभ्य व्यवहार करें। उन्होनें बैठक में थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए की वे अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की समय समय पर बैठक लेकर इस बारे बताए। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाइन, ऑलाइन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई है उस पर त्वरित निवारक कार्रवाई की जाए। आमजन की समस्याओं का थानों में त्वरिक समाधान होना चाहिए।
पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार आईपीएस ने कहा कि पुलिस की नौकरी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम भी है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और विवेचना की गुणवता सुधारने पर भी जोर दिया गया और कहा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाए। उन्होंने थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें तथा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार आईपीएस ने बैठक में कहा सभी इमानदारी से कार्य करे। रेंज में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के वेल्फेयर का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी पुलिसकर्मी को वेल्फेयर से संबंधित कोई समस्या है तो वे निशंकोज कार्यालय में पेश होकर अपनी समस्या रख सकता है। समस्या को हल करने का भरसक प्रयास रहेगा।
बैठक में एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी प्रणय कुमार, डीएसपी मुकेश व सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज तथा विभिन्न ब्रांचों के इंचार्ज मौजूद रहे।

Comments