एसडीआरएफ की टीम ने छात्र-छात्राओं/ होमगार्ड व एसपीओ को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
BOL PANIPAT : 21 नवम्बर 2023, उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को जिला पुलिस लाईन में स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं, टीचरों एवं होमगार्ड व एसपीओ को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।
गुरूग्राम भोंडसी स्थित इंडियन रिजर्व बटालियन की एसडीआरएफ की टीम ने छात्रा-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव व प्राथमिक चिकित्सा के उपायों की जानकारी दी। भूकंप, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं में बचाव के तरिके भी सिखाए गए। टीम द्वारा प्रेक्टिकल रूप से विक्टिम लोकेशन कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा, एयर लिफ्टिंग बैग सेट, वुड कटर, आयरन कटर, एंगल कटर, बिल्डिंग कटर, डायमंड चेन सा, आर पी सा, चिपिंग हैमर, फायर एक्सटिंग्विशर, सिलेंडर एग्जीक्यूटर, स्किल ड्रिल, हाइड्रोलिक जैक, हाइड्रोलिक कटर, पावर यूनिट, इमरजेंसी लाइट इलेक्ट्रिक सिस्टम, हैमर ड्रिल, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, मेडिकल फर्स्ट रिस्पांडर, सेल्फ कॉन्ड्यूट ब्रेथिंग अप्रेचर तथा जरूरत के अन्य टूल आदि का एसडीआरएफ टीम द्वारा इस्तेमाल कर बताया गया। कार्यक्रम में आग से सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल कर दिखाया गया। टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों की आपदा के समय मदद करना है। त्वरित मदद से लोगों की जान बचा सकते है।

टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि स्टेट डिजास्टर रिस्पोंस टीम (एसडीआरएफ) द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाकर सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा होमगार्ड व एसपीओं को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है कि विद्यालय के अध्यापकों तथा बच्चों को आपदा प्रबंधन में इस प्रकार जागरूक एवं सक्षम बनाया जाए कि वे विद्यालय परिसर में उत्पन्न किसी भी तरह की आपात स्थिति का कारगर ढ़ग से मुकाबला कर सके, और ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सदा तैयार रहे।
स्कूल प्रिंसिपल अनुपमा सिन्हा ने प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए इसके लिए उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान स्कूलों में जान माल का नुकसान न हो, इसके लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण बच्चों को देना बहुत जरूरी है।
इस दौरान डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी, टीचर व काफी संख्या में होमगार्ड व एसपीओं मौजूद रहें।
एसडीआरएफ टीम में इजार्ज सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर विक्रम, सब इंस्पेक्टर नरेश व मुख्य सिपाही रमन, नरेश व संजय मौजूद रहें।

Comments