Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मोटरसाईकिल छीनने के आरोपी को किया गिरफ्तार व बरामद की छीनी हुई मोटरसाईकिल

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07-07-2023, सीआईए 3 इन्चार्ज इन्सपैक्टर अंकित ने बताया कि दिनांक 13.06.23 को शिकायतकर्ता गुरजीत पुत्र बिजेन्द्र गाँव बागडू खुर्द ने शिकायत देकर बताया था कि दिनांक 12.06.2023 को मै अपने घर से HR33H2881 मोटर साईकिल पर अपने आढती के पास आया था जो समय 11.30 PM बजे मे मतलौडा से अपने घर जा रहा था जब मे अदियाना रोड़ पर शराब के ठेके व पट्रौल पपं के नजदीक पहुचा तो मेरे पिछे बाईक पर 2 नौ जवान लड़के आये मैने मोटर साईकिल रोक ली तो एक लड़के ने नीचे उतरकर मेरी मोटर साईकिल छिन ली और मुझे धक्का देकर भाग गये मेरी मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस माडल 2021 रगं BLACK उन दोनो लड़को के पास DELUX मोटर साईकिल थी इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये जिस शिकायत पर मुकदमा नम्बर 231 दिनांक 13.06.23 धारा 379A भा.दं.सं. थाना मतलोडा जिला पानीपत दर्ज रजि. किया गया था ।

इन्सपैक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए 3 पुलिस की टीम ने मुकदमा हजा में मोटरसाईकिल छीनने के आरोपी बन्टी उर्फ बाबा पुत्र सुभाष निवासी गाँव हाडवा थाना पिल्लूखेडा जिला जीन्द को गुप्त सुचना के आधार पर मुकदमा हजा मे मुदई मुकदमा को चोट मारकर छिनी गई मोटर साईकिल HERO SPLENDOR+ बा रंग काला सहित नारा नाका थाना मतलौडा पानीपत से काबु करके मुकदमा हजा मे दिनांक 06.07.2023 को नारा नाका, थाना मतलौडा पानीपत से गिरफतार किया गया। मुताबिक फर्द ईन्कसाफ आरोपी ने उस जगह कि निशानदेही कराई जहाँ से आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मुदई मुकदमा को चोट मारकर उससे उसकी मोटर साईकिल छिनी थी। आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश करके जेल मे भेजा गया है । आरोपी के अन्य साथी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके कानुनी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी ।

आरोपी बन्टी उर्फ बाबा पुत्र सुभाष निवासी गाँव हाडवा थाना पिल्लूखेडा जिला जीन्द को मुकदमा नम्बर 231 दिनाँक 12.06.23 धारा 379-B/34 IPC थाना मतलौडा पानीपत मे गिरफ्तार करके छीनी हुई मोटरसाईकिल HERO SPLENDOR+ बगैर नम्बर प्लेट बा रंग काला इजंन नम्बर HA11EVM4B06025 CH. NO. MBLHAW110M4B06783 को बरामद किया है आरोपी बन्टी उर्फ बाबा के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज है

History

  1. FIR NO. 60 DT 11.02.19 U/S 379 IPC PS SAFIDON DISTT. JIND
  2. FIR NO. 102 DT 10.05.21 U/S 379/411 IPC & A.ACT PS SAFIDON DISTT. JIND
  3. FIR NO. 187 DT 09/5/21 U/S 379-A/34 IPC & A.ACT PS BARODA SONIPAT
  4. FIR NO. 196 DT 12.06.21 U/S 379 IPC PS BARODA SONIPAT
  5. FIR NO. 81 DT 07.05.21 U/S 392/411/379-B/34 IPC PS SADAR ROHTAK DISTT.
    ROHTAK
  6. FIR NO. 233 DT 14/04/21 U/S 379-A IPC PS ASSANDH DISTT. KARNAL

Comments