अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT :06 अक्तूबर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने सेक्टर 29 पार्ट टू में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इमरान निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम वीरवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जीटी रोड पर गांव सिवाह के नजदीक मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक चौटाला रोड की और से सेक्टर 29 पार्ट टू में आएगा। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सेक्टर 29 पार्ट टू में रिसालू गांव की और जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात चौटाला रोड की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान इमरान पुत्र वकिल निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में बताई।
तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसको हथियार रखने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने उक्त देसी पिस्तौल कुछ महीने पहले बिहार के रोहताश में एक अज्ञात युवक से 3 हजार में खरीदा था। आरोपी दोस्तों में रौब जमाने के लिए उक्त देसी पिस्तोल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments