Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार. 24 बोतल अवैध देसी शराब व 48 बोतल बीयर बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 18, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 18 सितम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 19 बोतल अवैध देसी व 48 बोतल बीयर बरामद की गई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की एक टीम शनिवार को देर शाम गश्त के दौरान सिवाह अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की चौटाला रोड पर मित्तल फैक्टरी के सामने किरयाणे की दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अंकुश पुत्र किताब सिंह निवासी सिवाह के रूप में बताई। दुकान से 12 बोतल, 14 अध्धे व 20 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा व 48 बोतल बीयर मार्का टूबर्ग व किंगफिशर बरामद हुई।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया पुलिस ने बरामद अवैध शराब व बीयर को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अंकुश के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments