Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार. 34 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लाकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना इसराना पुलिस टीम ने शनिवार को भादड गांव के नजदीक श्याम भट्ठा पर एक युवक को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 34 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि थाना इसराना पुलिस की एक टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान भादड से ब्राहमण माजरा रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की भादड गांव के नजदीक श्याम भट्ठा पर एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। 
पुलिस टीम तुरंत मौके पर दबिश दी तो युवक बेचते मिला। जिसको काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पवन पुत्र नफे सिंह निवासी भादड के रूप में बताई। मौके से 34 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने बरामद अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments