चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 4 जुलाई 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सनौली रोड पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सतीश निवासी बुसाना सोनीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सनौली रोड पर सीआईए थ्री स्टाफ के नजदीक घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सतीश पुत्र कृष्ण निवासी बुसाना सोनीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 7 जून को बाबरपुर मंडी में देवगिरी कंपनी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में आजाद पुत्र रामकिशन निवासी कोहंड करनाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments