Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल झपटने वाले दो शातिर स्नेचर गिरफ्तार. 7 मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्ण निवासी मतरौली व साहिल निवासी रायमाल के रूप में हुई है। शातिर आरोपी सुबह की सैर पर निकले लोगों से मोबाइल फोन झपट कर फरार हो जाते थे।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर मोबाइल फोन बेचने के लिए सेक्टर 25 दशहरा ग्राउंड में घूम रहे हैं। मोबाइल चोरी के होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान कृष्ण पुत्र सुरेंद्र निवासी मतरौली व साहिल पुत्र जगबीर निवासी रायमाल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 1 दिसंबर 2024 की अल सुबह उक्त बाइक पर सवार होकर होटल डेज के पास सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति से मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में इंद्र सिंह पुत्र मांगेराम निवासी सेक्टर 25 पार्ट टू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

पूछताछ में आरोपियो ने उक्त वारदात के अतिरिक्त करीब दो महीने पहले डाडोला रोड पर आश्रम के पास अल सुबह पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सुमित पुत्र रामफल निवासी डाडौला की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से झपटमारी के 7 मोबाइल फोन बरामद कर 5 मोबाइल फोन के मालिकों की पहचान न होने पर पुलिस ने मोबाइल फोन को 106 बीएनएसएस के तहत कब्जा पुलिस में लेकर शनिवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

महंगे मोबाइल चलाने के शौक में एकाएक वारदात को अंजाम दिया

पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों आरोपियों को मंहगे मोबाइल फोन चलाने का शौक है। मंहगे मोबाइल का शौक पूरा करने के लिए दोनों आरोपी मिलकर सुबह सैर पर निकले लोगों से मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे। दोनों आरोपी अल सुबह उक्त एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर सेक्टरों व कॉलोनियों में निकलते। सड़क पर कोई भी व्यक्ति फोन पर बात करते हुए जाता दिखाई देता आरोपी तभी पीछे से मोबाइल फोन झपट कर फरार हो जाते थे।

Comments