Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए चुराई. बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अगस्त 2025, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर गौशाला के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिव नगर निवासी सफीक के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को रविवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर चौटाला रोड पर गौशाला के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान शिव नगर निवासी सफीक पुत्र मोहम्मद मुस्तफा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 13 जुलाई को शिव नगर में फैक्टरी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सेक्टर 11 निवासी रामनिवास पुत्र फूलचंद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त बाइक चोरी की थी। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ वह चोरी की बाइक को कई दिन से बेचने की कोशिश में था, उसे कोई खरीदार नहीं मिला। आरोपी रविवार को चोरी की बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए चौटाला रोड पर ग्राहक की फिराक में आया था।
पुलिस ने आरोपी सफीक के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments