Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कार सवार नशा तस्कर 202 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 मार्च 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत पानीपत पुलिस को कामयाबी मिली है। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए देशवाल चौक के पास नाकाबंदी कर कार सवार एक नशा तस्कर को 202 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर निवासी मंडवाल कैथल हाल किरायेदार मुखीजा कॉलोनी के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह स्वय नशा करने का आदी है। आरोपी अपनी नशे की लत पूरी करने व पानीपत आस पास के क्षेत्र में नशा तस्करी कर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए करीब 20 दिन पहले कुरूक्षेत्र निवासी एक युवक से 800 ग्राम अफीम कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से कुछ अफीम उसने खुद नशा करने में खर्च कर दी और कुछ राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी। आरोपी बची 202 ग्राम अफीम को लेकर बेचने के लिए शनिवार को अपनी कार सवार होकर देशवाल चौक पर आया था।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि शनिवार देर शाम को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जाटल रोड पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की एक युवक बलेनो कार में सवार होकर आठ मरला चौक की तरफ से देशवाल चौक की तरफ आ रहा है। युवक के पास नशीला मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए देशवाल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। पुलिस टीम को कुछ देर पश्चात आठ मरला चौक की तरफ से एक सफेद रंग की बलेनो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रूकवाकर ड्राइवर सीट पर बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान लखविंदर पुत्र सुरेंद्र निवासी मंडवाल कैथल हाल किरायेदार मुखिजा कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से पोलोथिन में भारी मात्रा में नशे की खेप अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 202 ग्राम पाया गया। 

Comments