Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


ब्रह्मानन्द पब्लिक स्कूल निसिंग में स्कूली बच्चों को नशे की बुराइयों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा0 एम. रवि किरण IPS अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मंडल, करनाल, डीएसपी मुख्यालय करनाल संदीप कुमार HPS व स्कूल डायरेक्टर विक्रम चौधरी व अन्य अधिकारीगण रहे मौजूद।
नशा मुक्ति अभियान के तहत डा0 एम. रवि किरण IPS, ADGP करनाल रेंज के दिशा-निर्देश अनुसार रेंज आफिस व करनाल पुलिस की नशा मुक्ति अभियान टीम द्वारा आज ब्रह्मानन्द पब्लिक स्कूल निसिंग, करनाल में स्कूली बच्चों को नशे की बुराइयों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चों ने भी बढ-चढ कर भाग लिया व कक्षा 9वीं की छात्रा लावन्या चौधरी ने नशा मुक्ति पर जोरदार भाषण प्रस्तुत किया ।
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मंडल, करनाल द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव डालता है । जिसके कारण उन्हें तनाव, अवसाद जैसी मानसिक समस्याएं होने लगती हैं, अगर सीधे शब्दों में कहें तो नशा, सोचने-समझने व कार्य करने की शक्ति को कम करते हुए धीरे-धीरे समाप्त कर देती है । नशा करने से अनेक बीमारियां होती हैं, जैसे शराब आदि से लीवर, स्नायु तंत्र, दृष्टिहीनता की समस्या एवं गुटखा पान-मसाला आदि खाने व सिगरेट आदि के सेवन से मुंह व फेफड़ों का जानलेवा कैंसर हो सकता है । नशा करने वाला व्यक्ति अपने परिवार, आस-पडोस तथा समाज को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। इसलिए नशे से अपना और अपनों का बचाव करें व अपना जीवन खुशहाल बनाएं। नशे की रोकथाम करने में छात्र अपना विशेष सहयोग दे सकते हैं क्योंकि नशा करने की शुरुआत मुख्य तौर पर छात्र जीवन से ही शुरू होती है। छात्र यदि नशे के प्रति जागरुक होंगे तो वे अपने घर परिवार व आस पड़ोस के व्यक्तियों को भी इससे होने वाली हानियों के बारे में समझाकर उन्हें नशे से दूर होने में सहायता प्रदान कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि नशे से मुक्ति पाने के लिए ध्यान लगाना (मैडिटेशन), योगा करना व खेलों में भाग लेना एक सर्वोच्च औषधि का कार्य करता है इसके इलावा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समय-समय पर काउंसलिंग करायें व सकारात्मक मार्गदर्शन तथा उचित शिक्षा प्रदान करते हुए समाज में युवाओं को किसी भी क्षेत्र में कुशलता हासिल करने पर जोर देना चाहिए। इसके साथ ही आमजन को विश्वास दिलवाया जाए कि नशा बेचने वालों की शिकायत/सूचना देने वालों का नाम कभी उजागर नही किया जाएगा।

Comments