Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अगस्त 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सनौली रोड पर ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने व धमकी देने के आरोपी को रविवार साय संजय चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान झांबा गांव निवासी शौकीन के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना शहर में धूपसिंह नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सनौली रोड पर ऑटो चलाता है। झांबा गांव निवासी शौकिन सनौली रोड पर ऑटो ड्राइवरों को बदमाशी दिखाकर प्रति ऑटो चालक से प्रतिदिन 50 रूपए की अवैध वसूली करता है। ऑटो चालक पैसे देने से मना करता है तो वह उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करता है। पैसे ना देने पर मनमोहन नगर निवासी एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर चुका है। शौकिन के इस व्यवहार व दबंगई से ऑटो ड्राइवर परेशान है। शौकिन ऑटो चालकों से अवैध वसूली करता है और जान से मारने की धमकी देता है। थाना शहर में व्यक्ति की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शौकीन ने ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में बताया ऑटो चालकों से अवैध वसूली कर उसके पास हर रोज 400 से 500 रूपए एकत्रित हो जाते थे। वह प्रतिदिन उन पैसों को खर्च कर देता था। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments