Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


जब प्रत्येक लेगा सौगंध तो नशा मुक्त भारत का सपना पूरा होगा

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 23, 2024 Tags: , , , , ,

शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के क्षेत्र में नहीं बिकेगा तम्बाकू उत्पाद- डॉ. अशोक कुमार वर्मा

नशे के विरुद्ध 55 वें एक दिवसीय कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाषचंद्र बोस को किया नमन

BOL PANIPAT : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन भापुसे और अनिल कुमार साहब के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देशों से प्रतिदिन हरियाणा के विभिन्न संस्थानों में जाकर नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उग्रा खेडी पानीपत में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 55 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मही पाल राणा की उपस्थिति में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज संपूर्ण भारत राम नाम की एकता के सूत्र में बंधा है। सभी धर्मों के लोग मिलकर आपसी प्रेम और भाई चारे के साथ एक बहुत ही सुंदर वातावरण के निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। आज ही भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक सुभाषचंद्र बोस की जयंती है। हम सब मिलकर उन्हें नमन करते हैं। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने आगे कहा कि आज हम स्वतंत्र हैं और यह स्वतन्त्रता अनेक महापुरुषों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा नशा मुक्त हो भारत मेरा, ऐसी सोच बनानी है। नशे में ग्रस्त हो रही युवा पीढ़ी, मिलकर सबको बचानी है। सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद सेना, जय हिंद का नारा, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दुंगा। आज पूछ रहे हैं नशा मुक्त भारत का सपना कब पूरा होगा। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार अधिकतर 90 प्रतिशत अपराधों की जड़ केवल और केवल नशा है। इस विषय पर उन्होंने खुले मंच पर विद्यार्थियों को आमंत्रित कर उनके विचार जानकार उनसे ही समाधान ढूंढ़ने को कहा और वार्तालाप के माध्यम से उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। नशे के कारण, निवारण और समाधान पर चर्चा करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि विधि अनुसार प्रतिबंधित नशा रखना, सेवन करना, क्रय विक्रय करना, उत्पादन करना और ऐसे कार्य में किसी की सहायता करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित एवं दंडनीय है। कार्यशाला में इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा परिचर्चा में विद्यार्थियों को जोड़कर इसे और अधिक रोचक बनाया गया। डॉ. वर्मा ने बताया कि नशा मुक्त समाज के लिए हरियाणा सरकार कृत संकल्प है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों द्वारा जीवन में नशा न करने की सौगंध ली गई। डॉ. अशोक कुमार वर्मा  ने विद्यालय के 100 मीटर के क्षेत्र में तम्बाकू उत्पाद बेच रहे दुकानदारों को चेतावनी देकर कहा कि भविष्य में नियमों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Comments