Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


जबरन वसूली का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 सितंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आइपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना चांदनी बाग पुलिस ने जबरन वसूली का दबाव बनाने व धमकी देने मामले में आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उझा गांव निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग में उझा गांव निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एएनजी कंपनी में काम करता है। उसने उझा गांव निवासी नरेंद्र पुत्र नरसा से 69 हजार रूपए 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। उसने नरेंद्र को 97 हजार 800 रूपए आनलाईन व 30 हजार रूपए कैश वापिस चुका दिए। इसके बाद भी नरेंद्र एक लाख रूपए बकाया बताकर उसपर पैसे देने का दबाव बना रहा है और गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देता है। थाना चांदनी बाग में धर्मबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments