अवैध रूप से शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार. 85 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब व 13 बोतल बीयर बरामद.
BOL PANIPAT : 17 अप्रैल 2025,पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना मतलौडा पुलिस की टीम ने बुधवार को गांव शेरा में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। मौके से अवैध 85 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब व 13 बोतल बीयर बरामद की गई।
थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि थाना मतलौडा पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान शेरा गांव में मौजूद थी। तभी पुलिस टीम को श्रीराम किरयाणा स्टोर के सामने एक शराब ठेका खुला दिखाई दिया। पुलिस टीम ने ठेके पर बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आदर्श पुत्र सुभाष चंद्र पाल निवासी चचा संडा कन्नौज यूपी के रूप में बताई। ठेके व उसमे रखी शराब के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक ने कोई भी कागजात पेश नहीं किया।
पुलिस टीम ने आबकारी निरीक्षक रामफल को सूचना देकर मौके पर आने बारे आग्रह किया गया। आबकारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर युवक को ठेके व शराब का लाईसेंस दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पूछताछ करने पर युवक ने बताया उक्त ठेका गांव नारा निवासी शराब ठेकेदार चांद का है।
अवैध शराब ठेके से देसी शराब की 33 बोतल, 2 अध्धे व 43 पव्वे मार्का रसीला संतरा, 24 अध्धे देसी शराब मार्का कैश संतरा, 9 बोतल बीयर थंडर बोल्ट, 4 बोतल किंगफिशर, अंग्रेजी शराब ओसी ब्लू 1 बोतल, सिगनेचर 2 बोतल, बलेंडर प्राइड 2 बोतल, रॉयल स्टेग 2 बोतल, बी सेवन 1 बोतल, ऑल सेशन 1 बोतल, मैकडावल्स 2 बोतल, व्हाइट ब्लू 1 बोतल, रॉयल ग्रीन 2 बोतल, 3 अध्धे मैकडावल्स, 2 अध्धे रायल चैलेज, 2 अध्धे मैजिक मोमेंट, 4 अध्धे रॉयल स्टेग, 2 अध्धे ऑल सेशन, 1 अध्धा रॉक फोर्ड, 2 अध्धे गोलफर शॉट, 5 पव्वे रॉयल स्टेग, 4 पव्वे रॉयल ग्रीन, 4 पव्वे मैकडावल्स, 4 पव्वे ऑल सेशन, 4 पव्वे बी सेवन, 2 पव्वे गोल्फर शॉट व 1 पव्वा बलेंडर प्राइड अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मतलौडा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments