मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी किये दो मोबाइल फोन बरामद
BOL PANIPAT : 17 सितम्बर 2022, थाना औद्योगिक सैक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली किशनपुरा चौकी पुलिस की टीम ने रविदास नगर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को खटीक बस्ती से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नीरज निवासी रविदास नगर पानीपत के रूप में हुई।
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया शुक्रवार को किशनपुरा चौकी पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गोहाना रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि खटीक बस्ती में चौक के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक मोबाइल फोन बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। मोबाइल फोन चोरी के होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दे आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान नीरज पुत्र विनोद निवासी रविदास नगर पुराना गोहाना रोड पानीपत के रूप में बताते हुए 14 सितम्बर की रात रविदास नगर में एक मकान से दो मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में वेदपाल निवासी रविदास नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दोनों मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में वेदपाल निवासी रविदास नगर पुराना गोहाना रोड पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि 14 सितम्बर की रात वह खाना खाकर परिवार सहित घर की छत पर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो उसका व उसकी पत्नी का मोबाइल फोन नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय घर में घूसकर दोनों मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments