Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सरकारी कार्य में बांधा डालने व कंपनी से 2 लाख रूपये वसूली की मांग करने मामले में आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 अक्तूबर 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने बराना गांव में बिजली विभाग के कार्या में बांधा डालने व काम करने एवज में कंपनी से 2 लाख रूपये वसूली मांग करने मामले में एक आरोपी को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुरेश उर्फ काला निवासी बराना के रूप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

सब इंस्पेक्टर हिमांशु ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में घरौंडा सब डिविजन के एसडीओ दीपक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उक्त कार्यालय द्वारा फरिदपुर गांव स्थित वुल टैक्स सिद्धार्थ को बिजली का नया क्नेशन जारी किया गया है। बिजली की लाईन गढ़ी भरल गांव स्थित 33केवी सब स्टेशन से बराना होते हुए फरीदपुर जानी है। 25 सितम्बर को कर्मचारी लाईन का कार्य करने के लिए बराना गांव पहुंचे तो बराना गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश ने अपने साथी बिंदर व रोहित निवासी पलहेडी के साथ मिलकर जानबूझकर सरकारी कार्य में बाधा डाली और काम करने की एवज में कंपनी से 2 लाख रूपये जबरन वसूली की मांग की। कंपनी की और से जबरन वसूली मांग की शिकायत उक्त कार्यालय में दी गई है। एसडीओ दीपक की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments