10 किलो 200 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया काबू
15 मार्च 2022, नशा तस्करों के खिलाफ पानीपत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी। 10 किलो 200 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया काबू . सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने अनांज मडी कट के पास से एक युवक को 10 किलो 200 ग्राम गांजा (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी नशा तस्कर की पहचान प्रदीप उर्फ काला पुत्र सुखबीर निवासी खेड़ी गुज्जर सोनीपत के रूप में हुई। आरोपी प्रदीप का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का एक अन्य मुकदमा दिल्ली के मंगोलपुरी थाना में भी दर्ज है। आरोपी प्रदीप से की गई पुलिस पुछताछ में सामने आया कि उसका साथी यूपी से गांजा लाकर देता है, और वह आसपास के क्षेत्र में गांजा की तस्करी करता है।
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया बरामद गांजा को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी प्रदीप के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी प्रदीप को आज माननीय न्यायालय में पेश कर गहनता से पुछताछ करने व नशा तस्करी की वारदात में संलिप्त इसके साथियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी प्रदीप को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
उल्लेखनीय है कि सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम सोमवार की देर साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनांज मंडी कट के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक युवक बाइक पर सवार होकर समालखा से पानीपत अनाज मंडी की तरफ आ रहा है। युवक के पास काफी मात्रा में गांजा (मादक पदार्थ) होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत अनाज मंडी कट पर नाकाबंदी कर समालखा की और से आने वाले बाइक सवार संद्विगध किस्म के युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात आरोपी समालखा की और से बाइक की टंकी पर प्लास्टिक का कट्टा रखे हुए आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कट्टे की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 10 किलो 200 ग्राम पाया गया।

Comments