Sunday, May 24, 2026
Newspaper and Magzine


नशा मुक्त अभियान के तहत समालखा के वार्ड 8,9 व 11 में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 मई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में रविवार को जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने समालखा के वार्ड नंबर 8,9 व 11 में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
पुलिस टीम ने इस दौरान वार्ड में घर घर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें बताया कि नशे की लत धीरे-धीरे व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लेती है, जिससे उसका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाती है, जिससे परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।
नशा व्यक्ति की सोचने और निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे वह गलत रास्तों की ओर अग्रसर हो जाता है।
टीम ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनके साथ नियमित संवाद बनाए रखें। बच्चों को सही दिशा देने में परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि समय रहते सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो युवाओं को नशे जैसी बुराई से बचाया जा सकता है।

अभियान के जिला नोडल अधिकारी डीएसपी प्रणय कुमार ने कहा कि हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत MANAS टोल फ्री नंबर 1933 या अपने नजदीकी पुलिस थाना में इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पानीपत पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Comments


Leave a Reply