Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 दिसंबर, आईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी एक टीम शनिवार शाम को गश्त के दौरान बरसत रोड स्थित निजामपुर मोड़ पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि खोतपुरा गांव की ओर से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल निजामपुर मोड़ के नजदीक स्थित गंदा नाला की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने गंदा नाला के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को सामने से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर की युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र सुरेश निवासी गढ सरनाई के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की लोवर से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेटर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक कै। हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल करीब 5 महीने पहले यूपी के कैराना मे एक अज्ञात युवक से 15 हजार रूपए में खरीदकर लाया था।
पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments