Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 अप्रैल 2022, अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार. सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी हरेंद्र पुत्र सतपाल निवासी पुगथला हाल गनौर सोनीपत को सोमवार साय सनोली रोड पर अपेक्स हास्पिटल के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दंबिस दे रही थी। आरोपी हरेंद्र पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी हरेंद्र को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने जानकारी देते हुए बताया समालखा स्थित शराब फैक्टरी में लेबर ठेकेदार जीन्द जिला के गांव जामनी निवासी रविंद्र पुत्र रणबीर ने पत्नी व गांव निवासी दोस्त प्रदीप के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके के अप्रैल 2021 में नामुंडा और किवाना के बीच रोड़ किनारे बाइक रोक कर अपने पैर व सीने में बाई तरफ पिस्तौल से गोली मारकर पत्नी प्रीती की शिकायत पर शराब फैक्टरी के प्रोडक्शन मैनेजर अखिलेश ऑफिसर अक्षय रलहन व अन्य के खिलाफ समालखा थाना में शिकायत देकर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने की वारदात का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस टीम ने मामलें मे विभिन्न पहलूओं पर गहनता से छानबीन कर रविंद्र को शामिल जांच कर शक के आधार पर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी रविंद्र ने पत्नी प्रीती व गांव निवासी दोस्त प्रदीप के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके के स्वयं ही वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस पुछताछ में आरोपी प्रदीप ने बताया था की उसने शराब फैक्टरी में चेन पर लेबर के सभी ठेके लेने व सार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने योजना बनाई थी कि प्रोडक्शन मैनेजर अखिलेश व ऑफिसर अक्षय रलहन व अन्य ठेकेदार जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में चले जाएगे और वह शराब फैक्टरी के सभी ठेके अपने नाम छुड़वा लेगा।

पुलिस टीम ने आरोपी रविंद्र से गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल पुगथला निवासी जितेंद्र से लेने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने गांव निवासी हरेंद्र पुत्र सतपाल से उक्त देसी पिस्तौल लेने बारे स्वीकारा था। मामलें में गिरफ्तार आरोपी रविंद्र व उसकी पत्नी प्रीती, प्रदीप निवासी जामनी व जितेंद्र निवासी पुगथला को जेल भेजने के बाद पुलिस टीम असला सप्लायर हरेंद्र की धरपकड़ के लिये उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी।
मामले में आरोपी रविंद्र व प्रदीप के कब्जे से दो अवैध देसी पिस्तौल, 6 जिंदा रौंद व वारदात में प्रयोग की 2 बाइक बरामद की गई थी।

Comments