15 बौतल अवैध देसी कच्ची शराब सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 13 जनवरी 2024, थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस ने यमुना बांध के नजदीक एक युवक को 15 बौतल अवैध देसी कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र निवासी राक्सेहडा के रूप में हुई।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पानीपत पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी सहित गैर कानूनी धंधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शुक्रवार को थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव राक्सेहडा में अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की एक युवक प्लास्टिक कैनी में हाथ की कढी हुई कच्ची शराब लेकर यमुना बांध खेतों की तरफ से गांव राक्सेहडा की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुंरत यमुना बांध के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से एक युवक प्लास्टिक कैनी लेकर पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से पिछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुरेंद्र पुत्र दलबीर निवासी राक्सेहडा के रूप में बताई। प्लासिटक कैनी का ढक्कन खोलकर चैक किया तो हाथ की कढ़ी हुई अवैध देसी कच्ची शराब मिली।
इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध देसी कच्ची शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments