Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस ने “नशे से आजादी पखवाड़े” के तहत मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर की सहयोग की अपील।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 19, 2022 Tags: , , , , ,

-कोई व्यक्ति नशे की दवा खरीदने आए तो पुलिस को करें सूचित।

BOL PANIPAT : 19 जून 2022, 12 से 26 जून तक नशे के खिलाफ विशेष अभियान “नशे से आजादी पखवाड़ा” शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के जिले ने जागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा-निर्देश देने के साथ ही उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वीरेंद्र सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सभी थाना प्रबंधक चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्रधिकार में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे जानकारी देकर जागरूक कर रही है।

अभियान के तहत रविवार को पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर नशे पर लगाम कसने के लिए नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की गई।

इस दौरान थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील करते हुए कहा की अगर मेडिकल स्टोर पर कोई व्यक्ति नशे की दवा की खरीद करने आता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। ताकि उन पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा सके। कुछ नशेड़ी किस्म के लोग सरिंजों का नशे के प्रयोग में इस्तेमाल करते है। अगर मेडिकल स्टोर संचालक ऐसी बातों पर थोड़ा सा ध्यान दे तो ऐसा होने से रोक सकते हैं। डॉक्टरों की पर्ची के बगैर दवा नहीं देनी चाहिए।

मेडिकल स्टोर संचालकों के द्वारा अभियान में पुलिस की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया, साथ ही क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई।

Comments