Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


7.53 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 मार्च 2023, पानीपत, पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने समालखा में जीटी रोड सर्विस लाइन पर नाकाबंदी कर 7.53 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टिंकू पुत्र रामफल निवासी मांडी पानीपत के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि टिंकू पुत्र रामफल निवासी मांडी मादक पदार्थ बेचने को अवैध धंधा करता है। टिंकू वरना कार में दिल्ली से समालखा की तरफ आएगा। आरोपी के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत समालखा में जीटी रोड की सर्विस लाइन पर दुर्गा कालोनी मोड़ के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात गन्नौर की तरफ से एक वरना कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम ने पास आने पर इशारा कर कार को रूकवाकर सवार युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान टिंकू पुत्र रामफल निवासी मांडी पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली तो पहनी हुई पजामी की जेब से हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 7.53 ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। आरोपी टिंकू हेरोइन को पीने व बेचने के लिए दिल्ली सदर बाजार में राह चलते एक अज्ञात युवक से खरीदकर लाया था। आरोपी ने 1 ग्राम हेरोइन नशा करने में खत्म कर दी। बची 7.53 ग्राम हेरोइन को बेचने के लिए आरोपी ग्राहक कि फिराक में था। पुलिस टीम ने समालखा में जीटी रोड की सर्विस लाइन पर दुर्गा कालोनी मोड़ के नजदीक मंगलवार को उसको हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी टिंकू को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments