Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


घरों में चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार.चोरीशुदा सोने का मंगलसूत्र व नेकलेस बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 मई 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस ने घरों में चोरी करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान रूबी पत्नी मोहम्मद निहाल निवासी मिर्थायबाड़ी कटिहार बिहार हाल किरायेदार कृष्णा गार्डन कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपी महिला ने एक सप्ताह के दौरान सेक्टर 25 स्थित दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग में अक्षय पुत्र श्याम लाल निवासी सेक्टर 25 पार्ट टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने करीब 1 महीना पहले रूबी पत्नी मोहम्मद निहाल निवासी मिर्थायबाड़ी कटिहार बिहार हाल किरायेदार कृष्णा गार्डन कॉलोनी को घर की सफाई के लिए काम पर रखा था। 15 मई को वह ऑफिस चला गया था और पत्नी व भाभी किसी काम बाहर चले गए थे। घर पर मां व बच्च थे। इसी दौरान सफाई के लिए रूबी घर पर आई। रूबी अगले दिन से काम पर नही आई। उन्होंने 20 मई को कमरे में बेड के पीछे बने दराज को चेक किया तो सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी व नेकलेस नही मिला। जैवरात को नौकरानी रूबी चोरी कर ले गई। अक्षय की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपी महिला रूबी को मंगलवार को कृष्णा गार्डन कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
गहनता से पूछताछ में आरोपी महिला ने सेक्टर 25 में ही एक अन्य मकान से सोने का ब्रेसलेट व टॉप्स चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में शालिनी पत्नी संजय निवासी सेक्टर 25 पार्ट टू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को उसने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए घरों में काम करने के दौरान मौका मिलते ही चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरीशुदा सोने का एक मंगलसूत्र व एक नेकलेस बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments