Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर तस्कर को भी काबू किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 जून 2022, पानीपत, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर असला तस्कर को भी काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवाब उर्फ बंगाली पुत्र जाफर निवासी कदम गाच्छी किशन गंज पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार गली नंबर 1 कृष्णा गार्डन पानीपत व सन्नी उर्फ डब्यू पुत्र धर्मबीर निवासी नांगल खेड़ी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहनता से पुछताछ करने के बाद दोनो को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान फ्लौरा चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान जीटी रोड की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नवाब उर्फ बंगाली पुत्र जाफर निवासी गाच्छी किशन गंज पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार गली नंबर एक कृष्णा गार्डन पानीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल अपने साथी सन्नी उर्फ डब्यू पुत्र धर्मबीर निवासी नांगल खेड़ी पानीपत से खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी नवाब की निशानदेही पर सन्नी को नांगल खेड़ी से गिरफ्तार किया। पुछताछ में आरोपी सन्नी ने बताया उसने उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब एक महीना पहले गुड़ बेचने आए एक अज्ञात युवक से 2 हजार रूपए में खरीदा था।

इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया गिरफ्तार दोनो आरोपियों का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ हत्या का एक मुकदमा थाना चादंनी बाग पानीपत में दर्ज है। वही आरोपी नवाब के खिलाफ अवैध हथियार रखने का एक मुकदमा करनाल के घरौंडा थाना में दर्ज है। दोनो आरोपी हत्या के मामलें पानीपत जेल में बंद थे। करीब डेढ़ साल पहले बेल पर जेल से बाहर आए थे।

Comments