Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


स्वास्थ्य विभाग तथा सीएम फ्लाइंग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र से 44 लोगों को रेस्क्यू किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 22, 2022

BOL PANIPAT : पानीपत की स्वास्थ्य विभाग तथा सीएम फ्लाइंग की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र से 44 लोगों को रेस्क्यू किया लगभग 7 महीने पहले इसी नशा मुक्ति केंद्र पर छापेमारी कर कई लोगो को रेस्क्यू किया था. पानीपत के उझा रोड पर स्थित एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र से पानीपत के 44 लोगों को आज सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 44 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र से रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि उग्राखेड़ी के समीप उझा रोड पर यह नशा मुक्ति केंद्र अवैध रूप से चल रहा था।

इस बारे में लिखित शिकायत मिलने के पश्चात सीएम फ्लाइंग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग को मामले के बारे में सूचना दी और स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर इस मामले में कार्यवाही की। आपको बता दें कि कुछ समय पहले भी पानीपत क्षेत्र में अवैध रूप से चलने वाले एक नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ हुआ था और उस वक्त लगभग कई लोगों को रेस्क्यू किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की मनोरोग चिकित्सक डॉ मोना नागपाल ने बताया कि जहां यह नशा मुक्ति केंद्र चल रहा था वहां के हालात बद से बदतर थे एक ही कमरे में सभी लोगों को बंधक बनाकर रखा गया था वहां पर हवा के आने जाने तक की भी जगह नहीं थी और ना ही वहां कोई मनोरोग चिकित्सक मौजूद था बरहाल अवैध रूप से चल रही नशा मुक्ति केंद्र से सभी लोगों को रेस्क्यू करके पानीपत के सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां उनका इलाज किया जाएगा।

Comments