Monday, October 12, 2026
Newspaper and Magzine


5000/- रूपये के इनामी बदमाश को सीआईए थ्री ने किया काबू, ट्रक छीनने की वारदात का था आरोपी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 12, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,12 अक्टूबर। सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने एक मुकदमा मे वांछित आरोपी हाकम खान को दिनांक10.10.2026 को रोहतक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान हाकम खान पुत्र शेर मोहम्मद निवासी गांव बावला, थाना तावडू जिला नूह के रूप में हुई है। आरोपी को दिनांक 10.10.2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके आरोपी के साथी रफीक तलाश व वारदात में प्रयोग की गई बलेनो कार को बरामद करने के लिए 08 दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल किया गया है।
वारदात का तरीका आरोपी हाकम, ने अपने साथी रिजवान, व रफीक ने मिलकर जसमेर सिंह पुत्र जिले सिंह वासी गढी छाजु थाना समालखा जिला पानीपत से दिनांक 17.04.2024 को जी टी रोड समालखा नियर धर्म कांटा के पास बलेनो गाडी मे पहुचकर ट्रक डाईवर को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट करके ट्रक छीन लिया था जिस सम्बन्ध मे थाना समालखा मे मुकदमा दर्ज किया गया मुकदमा मे एक आरोपी रिजवान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और छिने हुए ट्रक को बरामद किया जा चुका है और अब मुकदमा हजा मे वाछिंत 5000/-रुपये का ईनामी अपराधी हाकम खान को सी आई ए थ्री पानीपत की टीम द्वारा रोहतक से गिरफ्तार किया गया। जो पुछताछ से पता चला कि आरोपी अधिक पैसे कमाने के लिए अपने साथियो के साथ मिलकर ट्रक छिना छपटी करते थे और पुलिस से बचने के लिए छिपता रहता था। आरोपी के खिलाफ हरियाणा मे कुल 16 मुकदमे दर्ज रजिस्टर है जिनमे से जिला नूह मे दो, जिला फरीदाबाद मे तीन, जिला पलवल मे एक, जिला यमुनानगर मे छ, जिला हिसार मे दो, जिला भिवानी मे एक, जिला गुरुग्राम मे एक मे अभियोग दर्ज है। आरोपी हाकम से गहनता से अन्य वारदात व इस मुकदमा मे प्रयोग बलेनो गाडी व अन्य आरोपी रफीक बारे पुछताछ व तलाश जारी है

Comments


Leave a Reply