Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :10 अगस्त 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने खोजकीपुर यमुना पुल के नजदीक एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान खोजकीपुर यमुना पुल के नजदीक शराब ठेके के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक यमुना नदी की और से पैदल पैदल गांव की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए शराब ठेके के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध किस्म का युवक यमुना नदी की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी नितिन पुत्र ऋषिपाल निवासी खोजकीपुर कला के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोअर की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी नितिन के खिलाफ थाना बापौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। शौंक पूरा करने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल करीब 2 महीने पहले यूपी के कांधला में एक अज्ञात युवक से 3 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ उसने उक्त देसी पिस्तौल से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गत जुलाई महीने में गांव में हवाई फायर कर पड़ोसी को धमकी देने की भी वारदात को अंजाम दिया था। वारदात बारे थाना बापौली में मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ झपटमारी व जानलेवा हमला के तीन मुकदमें दर्ज है। उक्त मामलों में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी नितिन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments