बाइक की डिग्गी में मादक पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार. रंजिशन पड़ोसी ने 10 हजार रूपए का लालच देकर रखवाया था मादक पदार्थ.
BOL PANIPAT , 14 जनवरी: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने युवक की बाइक की डिग्गी में मादक पदार्थ रखने की वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राणा माजरा गांव निवासी मसव्वर के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गांव बबैल निवासी सौरभ पुत्र कप्तान ने पेश होकर बताया था कि 16 सितंबर 2025 को सुबह करीब 8:49 बजे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। बात कर रहे युवक ने बताया कि तुम्हारी स्पलेंडर बाइक के बॉक्स में स्मैक रखी हुई है। अगर घर से निकल गया है तो चेक कर लेना। तुम्हारे किसी दुशमन द्वारा मादक पदार्थ रखवाकर साजिश के तहत फसाने की कोशिश की जा रही है। यह बाते बोलकर युवक ने फोन काट दिया। उसने तुंरत यह बात अपने पिता जी और ताऊ जी को बताकर दोनों की मौजूदगी में बाइक का टूल बॉक्स चेक किया तो सफेद रंग की पॉलीथिन में पुड़िया बंधी मिली। यह देख उन सभी को हेरानी हुई. कि फसाने के लिए किस तरह की साजिश रची गई है। पुड़िया की पॉलोथिन लेकर वह परिजनों के साथ आया है।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एटी नारकोक्टिस सेल पुलिस टीम को जांच सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वानी की मोजूगदी में पॉलोथिन को खोलकर देखा उसमें 18 पुड़िया मिली। चेक करने पर अंदर मादक पदार्थ मिला। वजन करने पर 7.72ग्राम पाया गया। थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच के लिए नमुना एफएसएल में भेजकर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट आने पर पता चला बरामद मादक पदार्थ हेरोइन है। पुलिस टीम ने जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी जानकारी जुटाई। नंबर राणा माजरा गांव निवासी मसव्वर के नाम पर मिला। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने मंगलवार शाम को मसव्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बाइक में मादक पदार्थ रखना स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी मसव्वर ने पुलिस को बताया बबैल निवासी एक युवक ने उससे बाइक में हेरोइन रखवाई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया युवक ने उसको स्पलेंडर बाइक का नंबर देकर कहा था यह बाइक गांव निवासी युवक की है जिसके साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। युवक ने उसको 10 हजार रूपए देकर बाइक में हेरोइन रखवाई थी।
आरोपी मसव्वर ने पूछताछ में पुलिस को बताया हेरोइन रखने के बाद उसको पता चला की बाइक बबैल निवासी उसके दोस्त राहुल के चचेरे भाई की है। इसके बाद उसने फोन कर बाइक में मादक पदार्थ रखा होने की जानकारी दी थी।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी मसव्वर ने मादक पदार्थ रखने की एवज में ली 10 हजार की नकदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 1 हजार रूपए बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मादक पदार्थ रखवाने वाले फरार आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।

Comments