Saturday, October 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देशी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at March 10, 2024

BOL PANIPAT : 10 मार्च 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने भापरा रोड पर स्टेडियम के पास एक युवक को अवैध देशी पिस्टल  सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साहिल उर्फ डोला निवासी चुलकाना के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान समालखा में भापरा रोड पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक समालखा लघु सचिवालय की ओर से पैदल शहर की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए भापरा रोड पर स्टेडियम के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को एक युवक सामने से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान साहिल उर्फ डोला पुत्र राजकुमार निवासी चुलकाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पहनी हुई लोयर की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। पुलिस टीम ने युवक को देसी पिस्टल का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको हथियार रखने का शौक है। आरोपी ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब 15 दिन पहले समालखा अड्डे पर मिले एक अज्ञात युवक से 4 हजार रुपये में खरीदने बारे स्वीकारा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments