Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 मई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने हरि नगर में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भारत उर्फ भरतू निवासी हरि नगर के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उसकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 6 फाटक के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक हरिनगर टावर वाली गली से पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सामने गली में पैदल आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान भारत उर्फ भरतू पुत्र रविंद्र निवासी हरि नगर के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने वर्ष 2014 में रंजिशन खंडरा गांव निवासी अजीत की सिद्धार्थ नगर में चाकू से हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी को 20 साल की सजा हो चुकी है। माननीय उच्च न्यायलय से वर्ष 2021 में बेल मंजूर होने पर आरोपी बेल पर जेल से बाहर आया था।
सब इंस्पेक्टर ने बताया आरोपी भारत उर्फ भरतू ने उक्त देसी पिस्तौल वर्ष 2014 में हरिनगर निवासी अमित से 20 हजार रूपये में खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments