Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्पा सेंटर की आड में अनैतिक देह व्यापार करने वालों को बख्शा नही जाएगा : एसपी 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 11, 2023 Tags: , , , , ,

अंसल स्थित कोहिनूर सपा सेंटर का पार्टनर व बिचौलिया महिला गिरफ्तार

BOL PANIPAT : 11 मई 2023, पानीपत, जिला पुलिस को गत दिनों गुप्त सूचना मिली थी की अंसल स्थित कोहिनूर सपा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। उक्त मामला पुलिस अधिकारियों द्वारा तुरंत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के संज्ञान में लाया गया।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उप पुलिस अधीक्षक  संदीप के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला, थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन व अन्य कई महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक संदीप के नेत्रत्व में उक्त  टीम ने 5 मई को अंसल में मौक पर पहुंचकर एक बोगस ग्राहक बनाया। जिसको 500-500 के दो नोट पर हस्ताक्षर कर देकर कोहिनूर सपा सेंटर में भेजा। काउंटर पर बैठी लड़की बोगस ग्राहक को बातचीत  होने के पश्चात पैसे लेकर अंदर कमरे में लेकर गई। जहाँ पर कई लड़कियां  बैठी थी। बाहर खड़ी टीम ने बोगस ग्राहक से इशारा मिलते ही रेड कर स्पा सेंटर से 5 युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया था। जिनसे मौके पर हस्ताक्षर युक्त 500-500 के दोनों नोट बरामद किये गए थे। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
 
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला ने बुधवार को स्पा सेंटर के पार्टनर रविंद्र पुत्र मनोहर निवासी हरिबाग कॉलोनी व बिचौलिया महिला को देवी लाल पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी बिचौलियां महिला ने स्पा  सेंटर को 20 हजार रुपए महीना  किराये पर लेकर आरोपी रविंद्र व उसकी पार्टनर को 55 हजार रुपए महीना किराये पर दे रखा था। गहनता से पूछताछ उपरांत दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि जिला पुलिस की विभिन्न टीमें स्पा सेंटरों पर विशेष नजर बनाए हुए है। स्पा सेंटर की आड में अनैतिक देह व्यापार करने वालों को बख्शा नही जाएगा।

Comments