Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 08 जनवरी : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बिंझौल नहर पटरी पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान गढ़ी सिकंदरपुर गांव निवासी मोनू उर्फ मोनी के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान एनएफएल नाका के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि बिंझौल नहर पटरी पर संदिग्ध किस्म का एक युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ मे युवक ने अपनी पहचान मोनू उर्फ मोनी पुत्र शेर सिंह निवासी गढ़ी सिकंदरपुर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की जींस से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेटर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है । हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल करीब 5 महिने पहले दिल्ली में मिले एक अज्ञात युवक से 4 हजार रूपए में खरीदकर लाया था।
पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ मोनी के खिलाफ थाना माडल टाउन में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments