ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, चोरी की ई-रिक्शा बरामद।
BOL PANIPAT : 14 मार्च 2022, ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, चोरी की ई-रिक्शा बरामद। आरोपियों की पहचान राहुल निवासी अशोक विहार कॉलोनी व अमित उर्फ आमिर निवासी मुज्जफर नगर यूपी हाल ज्योति कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-रिक्शा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने रविवार साय कुटानी रोड पर गंदा नाला के पास से काबू किया। आरोपी चोरी की ई-रिक्शा को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पकड़े गए आरोपियो की पहचान राहुल पुत्र धर्मसिंह निवासी अशोक विहार कॉलोनी व अमित उर्फ आमिर पुत्र कादिर निवासी मुज्जफर नगर यूपी हाल ज्योति कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में आरोपियो से खुलाशा हुआ की दोनो नशा करने के आदी है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनो आरोपियों ने मिलकर डाबर कॉलोनी से ई-रिक्शा चोरी कर ली। आरोपी ई-रिक्शा को बेचने के लिये रविवार की साय ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे तो इसी दौरान पुलिस टीम ने दोनो को काबू कर लिया। ई-रिक्शा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में प्रमोद पुत्र गुजसिंह निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। चोरीशुदा ई-रिक्शा बरामद कर गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरातस जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि रविवार की देर साय सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की कुटानी रोड पर गंदा नाला के पास दो अज्ञात युवक एक ई-रिक्शा को लेकर घूम रहे है, ई-रिक्शा चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित दोनो युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त ई-रिक्शा एक सप्ताह पहले रात के समय डाबर कॉलोनी में घर के बाहर गली से चोरी करने बारे स्वीकारा।

Comments