Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 जनवरी : सीआईए वन पुलिस टीम ने बबैल रोड गंदा नाला भैसवाल मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान गांव जिनतपुर किशनगंज बिहार हाल संदीप मलिक कॉलोनी नजदीक कृष्णा गार्डन निवासी बादशाह खान के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी एक टीम गश्त के दौरान बबैल रोड नजदीक गंदा नाला भैसवाल मोड़ पर थी। इसी दौरान टीम को एक युवक भैसवाल गांव की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बादशाह खान पुत्र मोहम्मद युनोश निवासी जिनतपुर किशनगंज बिहार हाल संदीप मलिक कॉलोनी नजदीक कृष्णा गार्डन के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोढ मिला। पुलिस टीम ने पिस्तौल को अनलोड किया।

प्रभारी इंस्पेटर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है । हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उसने उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद कुछ दिन पहले एक युवक से 15 हजार रूपए में खरीदा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया शुक्रवार को वह देसी पिस्तौल को साथ लेकर अपने एक दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी बादशाह खान के खिलाफ थाना सेकक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments