Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक ने बापौली थाने का औपचारिक निरीक्षण कर जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों के साथ क्राईम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 मई 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बापौली थाने का औपचारिक निरीक्षण कर जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों के साथ क्राईम मीटिंग  लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन वीरवार को थाना बापौली का औपचारिक निरीक्षण करने के लिए बापौली थाना में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड की फाइलों का गहनता से अवलोकन करने के साथ ही कार्य करने में जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, अब तक क्या कार्रवाही हुई है और कितनी बाकी है, इस बारे पूछताछ करने के बाद जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होने थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों से कहा की सभी और अधिक मेहनत व जिम्मेवारी के साथ कार्य को करें ताकि क्षेत्र की जनता को इसका फायदा पहुंच सके। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को पब्लिक के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने व बेहतर तरीके से पेश आने बारे भी हिदायत दी गई। इस दौरान थाने की बैरिक, मैस व मालखाना से लेकर थाने के प्रत्येक कमरे की साफ सफाई का भी जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बापौली थाना का निरीक्षण करने के बाद क्राइम कंट्रोल के संबंध में जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों के साथ थाना परिसर में क्राईम मीटिंग  लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मिटींग में उप-पुलिस अधीक्षक समालखा प्रदीप कुमार, थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर, थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह, थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र, थाना औधोगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत, समालखा चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह व हथवाला चौकी इंचार्ज एएसआई सतविंदर मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने मिटींग में सर्वप्रथम कानून एंव व्यवस्था व दर्ज मूकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि महिला विरूद्ध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए। लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की संम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाए।

उन्होने सख्त आदेश दिए की थाना में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाही करे। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय समय सीमा में जांच पूरी कर उसका न्यायालय में चालान पेश करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। अपराधिक प्रकार की घटना घटीत होने की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। निरंतर गश्त कर संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें एवं पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को काबु करे। थाना में सफाई का भी विशेष ध्यान रखें व रिकार्ड को पूरी तरतीब से संभाल कर रखे।
भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नही किया जाएगा। वैल्फेयर संबंधित किसी को कोई समस्या है तो निसंकोच उन्हें बताए परंतु ड्यूटी के दौरान कोताही को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Comments